Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दीपावली पर एक बार फिर जगमगाएगी अयोध्या, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी।

अयोध्या में हर साल की तरह इस साल भी दीपोत्सव की तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही हैं। दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का इस बार सातवां साल है। इस बार भी अयोध्या को दीपों से जगमगाने की तैयारी है। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा। जिसे लेकर जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा है। इस दीपोत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए नए इवेंट जोड़ने की तैयारी है। इस बार के दीपोत्सव में राम की पौड़ी पर प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम शुरू किये जाने की योजना है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि हर बार की तरह, इस बार भी अयोध्या में वृहद स्तर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन तेजी से कार्यरत है।इस बार दीपोत्सव में जलाये जाने वाले दिए सरयू नदी के किनारे गुप्तार घाट से नया घाट मार्ग पर भी जलाए जाएंगे। साथ ही दिए जनसहभागिता के आधार पर जलाए जाएंगे। इसके लिए गुप्तार घाट से नया घाट तक नया बंधा बनाया गया है। इस बंधे पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। राम की पैड़ी के अलावा अयोध्या शहर में जगह-जगह दीप प्रज्जवलित किये जलाए जाएंगे। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर 21 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें