Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वर्ल्ड कप: टीम इंडिया को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे हार्दिक, किसे मिलेगा मौका?

वर्ल्ड कप में बड़े मैचों से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में अब वो नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है।

- Advertisement -

बीसीसीआई ने हार्दिक का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते समय बाएं टखने में चोट लग गई।

बीसीसीआई के मुताबिक हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। वह 20 अक्तूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक को बंगलूरू ले जाया जाएगा, क्योंकि उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। वहां इंग्लैंड के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इंजेक्शन दिए जाएंगे। मैच में चोट लगने के बाद हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया था। बाद में वह टीम से जुड़ गए थे, लेकिन वह पूरे मैच में नहीं खेल पाए।

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम मैनेजमेंट को उनके रिप्लेसमेंट और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सोच विचार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ टीम मैदान पर उतर सकती है। यह गेंदबाज मोहम्मद शमी हो सकते हैं।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें