Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पाकिस्तान में धड़ाधड़ मारे जा रहे भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी, जानिए अब किसको लुढ़का दिया

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को धड़ाधड़ मारा जा रहा है। एक के बाद एक आतंकी ढेर हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान चुन चुन कर उन आतंकियों को मार रहा है जो भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में है। अब तो पाकिस्तान में जिस आतंकी को मारा गया है, उसे मसूद अजहर का सबसे करीबी माना जाता है।

- Advertisement -

पिछले कुछ दिनों में इस फेहरिस्त में दो नए नाम सामने आए थे, इनमें से एक शाहिद लतीफ था, जिसे पठानकोट हमले का मास्टर माइंड बताया जाता है। दूसरा आतंकी आईएसआई का एजेंट मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज है, वह भी पाकिस्तान के भीतर अज्ञात लोगों की गोली का शिकार हो गया था।

 

अब जिस आतंकी के मारे जाने की खबर आ रही है, उसका नाम दाऊद मलिक है। इसे वैश्विक आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जाता है। ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के अलावा दाऊद मलिक, लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी से भी जुड़ा हुआ था। बता दें कि मसूद अजहर, हाफिज सईद, लखवी और दाऊद इब्राहिम आदि को यूएपीए के तहत भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है।

 

दाऊद मलिक को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरीस्तान में मारा गया है। वे अज्ञात लोगों की गोली का निशाना बने हैं। सूत्रों का कहना है कि इस साल पाकिस्तान में मौजूद भारत के कई मोस्ट वांटेंड आतंकी मारे जा चुके हैं। इतना ही नहीं, भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के अजीबो-गरीब तरह से निशाना बनाए जाने का सिलसिला, केवल पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी चल रहा है। पुलवामा हमले के बाद जब भारतीय सेना ने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की थी तो उस वक्त दाऊद मलिक की वहां पर उपस्थिति बताई जाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें