Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कनाडा के आठ शहरों से रची जा रही भारत को दहलाने की साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर, सरकार भी तैयार

भारत को एक बार फिर दहलाने के लिए खालिस्तानी नापाक साजिश रच रहे हैं। ये साजिश कनाडा के आठ शहरों में रची जा रही है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने सरकार को आगाह कर दिया है। खासकर पंजाब सरकार को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों और करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए।

- Advertisement -

 

कनाडा के आठ शहरों से पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को हवा देने की साजिश रची जा रही है। कनाडा के कुछ गुरुद्वारों का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों ने कनाडा के उस शहर का भी जिक्र किया है, जहां आतंकी निज्जर की हाल ही में हत्या की गई थी।

कनाडा के कुछ शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाते रहे हैं। एजेंसियों ने कहा कि उक्त शहरों में आतंकियों व खालिस्तान समर्थकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ धार्मिक स्थलों की प्रबंधक समितियां भी इनकी मदद कर रही हैं। एजेंसियों ने ऐसे गुरुद्वारा प्रबंधकों की सूची भी तैयार की है। भारत में उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए इस सूची को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है।

खुफिया एजेंसियों की तरफ से यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस त्रूदो के खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में दिए गए बयान के बाद से सर्रे, ब्रैंपटन, वैंकूवर में भारत विरोधी प्रचार में तेजी आई है। एजेंसियों ने जानकारी दी है कि खालिस्तान की मुहिम को हवा देने के लिए कनाडा के कुछ शहरों में फिर रेफरेंडम कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी कनाडा में धर्म की आड़ लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। वहीं, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एक अधिकारी के अनुसार, कनाडा के आठ शहरों में आने-जाने वाले जिन खालिस्तानियों के नाम सामने आए हैं, उनके करीबियों की निगरानी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें