Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सचिन की लंबी उम्र के लिए सीमा हैदर रखेगी करवा चौथ का व्रत, भारत के लिए क्या कहा, सुन लीजिए

सीमा हैदर सचिन की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। करवा चौथ की पूजा का सामान सीमा के वकील और उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से भिजवाया गया है। सीमा ने वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। सीमा ने कहा है कि वह सनातम धर्म की रीति-रिवाज के साथ व्रत रखेगी।

- Advertisement -

 

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा है कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी।

 

परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी। सीमा हैदर ने आगे कहा कि भारत इतना अच्छा देश है कि यहां का हर त्योहार एक नई सोच देता है। इतना सुंदर देश और कोई हो ही नहीं सकता। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की।

 

इससे पहले भी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था।  साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें