Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऐप से मंगाना पड़ रहा खाना, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नहीं उठा रहे बाबर का फोन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। वर्ल्ड कप में टीम एक तरफ खराब प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी टीम से नाराज हो गए हैं। टीम अधिकारी कप्तान बाबर आजम तक का फोन नहीं उठा रहे हैं। आलम ये है कि पाक क्रिकेट टीम को फूड डिलिवरी ऐप से खाना ऑर्डर करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

 

पाकिस्तान की टीम अब तक जिस भी शहर में खेलने गई है, वहां पर जाकर वहां के मशहूर होटल में उन्होंने खाने का आनंद उठाया था। हालांकि, कोलकाता में टीम बाहर खाने नहीं गई, बल्कि फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर किया। उन्होंने टीम होटल में सबके साथ खाने को स्किप किया और कोलकाता के मशहूर रेस्तरां से बिरयानी, कबाब और चाप मंगवाकर खाया।

 

रेस्तरां के डायरेक्टर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि यह ऑर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का है, लेकिन उन्हें बाद में पता चल गया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में बिरयानी की अपनी शैली है जो पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। डायरेक्टर ने कहा, ‘यह ऑर्डर ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म के जरिए आया। उन्होंने तीन व्यंजन ऑर्डर किए जो बिरयानी, कबाब और चाप थे। उन्होंने रविवार शाम सात बजे के बाद इसे ऑर्डर किया। मुझे आशा है कि उन्हें भोजन पसंद आया होगा।

 

पाकिस्तानी टीम ने भले ही कोलकाता के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया हो, लेकिन उनकी खानपान की आदतों की किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कड़ी आलोचना की है। अकरम ने अफगानिस्तान से हार के बाद मैदान पर सुस्त होने के लिए टीम की आलोचना की थी। पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स चैनल पर मैच के बाद अकरम ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि टीम हर दिन आठ-आठ किलो मीट खा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें