Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बीजेपी विधायक की पत्नी अचानक हुईं लापता, भूलने की है बीमारी, पुलिस जुटी तलाश में

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के बीजेपी विधायक की पत्नी अपने लखनऊ आवास से अचानक गायब हो गईं हैं। विधायक के बेटे ने अपनी मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई और एफआईआर दर्ज होते ही कई टीमें तलाश में सरगर्मी से जुट गईं। बीजेपी विधायक का नाम सीताराम वर्मा है। वे सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा से विधायक हैं। वहीं, विधायक की पत्नी का नाम पुष्पा वर्मा है।

- Advertisement -

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में आवास है। यहां उनकी पत्नी अपने परिवार के साथ रहती हैं। बीते दिन मंगलवार सुबह 6 बजे विधायक की पत्नी पुष्पा बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गईं। परिजनों ने काफी देर तक उन्हे ढूंढा, पर वो नहीं मिलीं। इसके बाद विधायक को उनके बेटे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने जानकारी दी। खबर पाकर बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। इसके बाद बेटे पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक की पत्नी को भूलने की बीमारी है, इसका इलाज डॉक्टरों द्वारा चल रहा है। उन्हें सुबह करीब 9 बजे इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से ढूंढ़ने में लगी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें