Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्या है आईफोन में जासूसी का सच?, अलर्ट के बाद आया सियासी भूचाल !

आईफोन का नाम सुनते ही जहन में जो सबसे पहला ख्याल आता है कि फोन महंगा तो है लेकिन सबसे सेफ है. कहते हैं कि आईफोन सिक्योटिरी के साथ कोई समझौता नहीं करता लेकिन मंगलवार (31 अक्टूबर) को विपक्षी नेताओ ने आरोप लगाया की सरकार उनके फ़ोन के साथ छेड़छाड करा रही है !कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने आरोप लगाए कि सरकार उनके फोन को हैक करवा रही है और ये आरोप उस अलर्ट के आधार पर लगाया जा रहा है जो खुद एप्पल ने भेजा है. तो अलर्ट या अटैक… क्या है आईफोन में जासूसी का सच. जानिए इस रिपोर्ट में.

- Advertisement -


अलर्ट के बाद आया सियासी भूचाल

इस पुरे मामले पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “डिजिटल दुनिया बना रहे हैं. देखना चाहते हैं कौन क्या बात कर रहा है. पूरा का पूरा नॉर्थ कोरिया बन गया है क्या.” सवाल पूछे जाने लगे कि क्या वाकई विपक्ष के नेताओं की फोन टैपिंग हो रही है? अगर हो रही है तो विपक्ष की बातें कौन सुन रहा है? और सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बेहद सुरक्षित माने जाने वाले आईफोन को हैक करना आसान है? ये इस पुरे मामले की गम्भीरत से जांच होनी चाहिए !

अलर्ट में क्या था?
‘अलर्ट: राज्य-प्रायोजित अटैकर्स आपके iPhone को निशाना बना सकते हैं। Apple का मानना है कि आपको राज्य-प्रायोजित अटैकर्स द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो आपके Apple ID से जुड़े iPhone को दूर से ही खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, इसके आधार पर ये हमलावर संभवतः आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। यदि आपकी डिवाइस या फोन के साथ किसी राज्य-प्रायोजित अटैकर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डाटा, कैमरा और माइक्रोफोन को दूर से ही एक्सेस कर सकते हैं। कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें