Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दुर्ग में क्यों बोले पीएम मोदी- पाई-पाई का होगा हिसाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के अपने  भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं। दुर्ग में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें