Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Uttarkashi Tunnel Rescue ; 17 दिन बाद सुरंग से बाहर आए मजदूर !

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर मंगलवार (28 नवंबर) को सुरक्षित बाहर आ गए. परिवार के लिए यह सफलता दिवाली के जैसा है . 12 नवंबर को जब पूरा देश दिवाली मना रहा था तब ये मजदूर अंधेरे में थे. 17 दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन में देशभर की अलग-अलग टीमें लगी थीं, विदेशों से एक्सपर्ट बुलाए गए, बड़ी-बड़ी मशीनें रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारी गईं. मंगलवार को इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

- Advertisement -

 

 

17 दिनों का यह समय सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए बेहद मुश्किल भरा था. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मजदूरों से लगातार बात की जा रही थी और उन्हें आश्वस्त किया जा रहा था कि उन सभी को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ऑपरेशन के दौरान लगातार मजदूरों से बात कर रहे थे. धामी ने बताया कि वह तीन लोगों के संपर्क में थे. सबाह अहमद, गब्बर सिंह नेगी और अखिलेश कुमार, ये वो तीन लोग हैं जिनसे मुख्यमंत्री बात करके वहां की स्थिति का जायजा ले रहे थे.

 

 

रेस्क्यू किए गए 41 मजदूरों से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बात की तो गब्बर सिंह नेगी की खूब तारीफ की. मजदूरों ने बताया कि टनल के अंदर गब्बर सिंह नेगी उन्हें योग और मेडिटेशन करवाते थे ताकि उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहे और सब लोग पॉजिटिव रहें.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें