Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रेप का आरोपी बोला..पूर्व जन्म में मैं नाग था और लड़की थी नागिन, इसलिए किया ऐसा

यूपी के गोला में किशोरी किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने और फिर दुष्कर्म करने के आरोपी ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है, उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस आरोपी ने बिल्कुल फिल्मी स्क्रिप्ट बना डाली और कहा कि वो पूर्वजन्म में नाग था और लड़की नागिन थी। उसने यह भी कहा कि लड़की भी जानती है कि वो पूर्वजन्म में नागिन थी। पुलिस वालों पर रौब दिखाते हुए इस आरोपी ने कहा कि कानून के नाम पर मुझे फंसाने की कोशिश मत कीजिए।

- Advertisement -

उसकी बातों को सुनकर पुलिस वाले हैरान हुए और किशोरी से भी पूछे तो वह भी खुद को नागिन बताने लगी थी। हालांकि, नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

आरोपी की पहचान बिसरा गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। किशोरी की मां ने गोला थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह हैदराबाद में किशोरी को लेकर छिपा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बना रही थी। वह अपने किसी परिचित से मिलने के लिए गोला आया था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें