Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीजफायर के 7 दिन बाद फिर इजराइल-हमास में जंग शुरू, गाजा में 32 की मौत, पूरी दुनिया में दोबारा हड़कंप

इजराइल-हमास के बीच हफ्तेभर के सीजफायर के बाद फिर जंग शुरू हो गई है। गाजा में IDF ने बमबारी शुरू कर दी है। वहीं इजराइल के होलित इलाके में रॉकेट अलर्ट जारी किया गया है। IDF ने हमास पर सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वो गाजा में हमास को मिटाने का ऑपरेशन फिर से शुरू कर रहे हैं। इजराइल ने हमास के अटैक के चलते उत्तरी इजराइल में 2 हाइवे बंद कर दिए हैं।

- Advertisement -

वहीं, हमास ने कहा है कि इजराइल ने सुबह राफा के पास बमबारी की। इसमें दर्जनों फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। BBC के मुताबिक सीजफायर के 3 घंटे के भीतर 32 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास और बंधकों को नहीं छोड़ना चाहता था। इस वजह से सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास ने सभी महिलाओं को भी रिहा नहीं किया और इजराइल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए।

7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में इजराइल के 1200 जबकि गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल से रवाना हो गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें