Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष पर चार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; अस्पताल में मौत

राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जयपुर में गोली मार दी गई है। सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, फायरिंग और हत्या की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। गोलीबारी की जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -

सुखदेव सिंह हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। स्कूटी सवार नवीन को भी गोली मारी थी।सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर स्थित घर में कूदकर अज्ञात चार बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी। साथ ही उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की पड़ताल में जुट गई है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें