Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वसुंधरा राजे हुईं बागी, राजस्थान में बीजेपी की बढ़ी मुश्किल, किसे बनाएं सीएम, गोपनीय रिपोर्ट आई दिल्ली

राजस्थान का रण तो बीजेपी जीत गई लेकिन यहां सीएम फेस पर पेच फंस गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बागी हो गई हैं। राजस्थान कांग्रेस ने एक नाराज विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। अब आलाकमान को आगे फैसला लेना है। हालांकि माना जा रहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए भी मुश्किलें हैं।

- Advertisement -

रिपोर्ट में बताया गया है कि बागियों के चलते करीब 10 से ज्यादा सीटें भाजपा ने खो दी हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इन चुनावों में 130 तक सीटें जीतने का अनुमान लेकर चल रही थी, लेकिन 115 सीटें ही मिल पाईं। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर नाम राजे के समर्थकों के बताए गए हैं। इनमें जयपुर, अलवर, चूरू, नागौर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ अन्य जिले भी शामिल हैं।

मौजूदा हालातों में इस वक्त भाजपा पदाधिकारियों और वसुंधरा राजे के बीच सीधे तौर पर टकराव की स्थिति नजर आ रही है। चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन ही राजे ने अपने आवास पर विधायकों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। इसमें करीब 40 विधायक शामिल भी हुए। इनमें से कुछ विधायकों ने बाहर आकर राजे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी सार्वजनिक रूप से रखी। इसके दो दिन बाद ही विधायकों को रिसॉर्ट में ले जाने की घटना भी घट गई। इन सभी बातों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।

इसी बीच गुरुवार देर शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मुलाकात हुई। इस दौरान उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी थे। यह मुलाकात करीब 1 घंटा 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद राजे मीडिया से बात किए बिना ही चली गईं। इन सबके बीच आज जयपुर में भाजपा के पर्यवेक्षक आ रहे हैं, इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी और उसमें मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें