Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन के लिए प्रेम पत्र, कहा- ‘तुमसे मिलने को बेकरार हूं बेबी’

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल काट रहा है। जेल से ही वह अभिनेत्री जैकलीन के लिए प्रेम पत्र लिखता रहता है। इस केस में जैकलीन का भी नाम है। लेकिन, अभिनेत्री ने उसके साथ किसी तरह जुड़े रहने से इनकार किया है। जैकलीन के इन दावों के बीच सुकेश समय-समय पर उनके लिए जेल से प्रेम का इजहार करता रहता है। अब उसने एक बार फिर जैकलीन के लिए चिट्ठी लिखी है।

- Advertisement -

हालिया चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, ‘बेबी, सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो’।

सुकेश ने आगे लिखा, ‘अवॉर्ड फंक्शन में तुम व्हाइट गाउन में कमाल लग रही थीं। बेबी तुम्हें देखकर मैं दंग रह गया। तुम मेरी दुनिया हो बोम्मा’। सुकेश ने चिट्ठी में इसके अलावा भी जैकलीन की कुछ अन्य तस्वीरों का जिक्र किया है। उसने लिखा, ‘बेबी तुम्हारी हालिया दो तस्वीरें- जिनमें तुम रेड अरेबिक आउटफिट और पिंक साड़ी में नजर आ रही हो, वे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन ग्लिटरी लहंगा में जो तुम्हारा फोटोशूट है, उसने मेरा दिल चुरा लिया है। बेबी इस प्लेनेट पर तुम इकलौती एंजल हो’।

सुकेश ने आगे लिखा, ‘लहंगे में तुम्हारी फोटो और तुम दोनों बेहद खूबसूरत, बेहद स्टनिंग हैं, तुम कमाल लग रही हो। तुमने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है। मेरे सारे ख्याल सिर्फ तुम्हारे बारे में होते हैं मेरी हनी बी, मैं उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब तुम्हारे साथ होउंगा’। इसके अलावा सुकेश ने लिखा, ‘बेबी जब हैप्पीनेस मंथ और थैंक्सगिविंग शुरू होता है तो मैं तुम्हारे साथ होना मिस करता हूं। लेकिन, जल्द ही हम फिर मिलेंगे और एक साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे’।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें