Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘मैं हवन में आहुति दे दूंगा’ अपनी मिमिक्री पर भड़के उपराष्ट्रपति ने आखिर ऐसा क्यों कहा

टीएमसी सांसद द्वारा अपना मजाक उड़ाए जाने को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, संसद परिसर में मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर रहे थे। उसी वक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हंसते हुए टीएमसी सांसद का वीडियो बना रहे थे। संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही कांग्रेस इस मुद्दे पर खुद ही घिर गई है। बीजेपी नेता जहां कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, अब उपराष्ट्रपति ने भी इसको लेकर राहुल गांधी को जमकर सुनाया है।

- Advertisement -

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ अपनी मिमिक्री को लेकर काफी दुखी दिखे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। धनखड़ ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से कहा, ‘आप अनुभवी नेता हैं। आप कहते हो कि 138 साल पुरानी पार्टी हो, क्या हुआ है? आपको सब पता है। आपकी चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है। खरगे जी की चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है। वह नेता विपक्ष और कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। सबको पता है क्या कुछ हो रहा है। आपको अंदाजा होना चाहिए कि यदि कोई व्यक्ति वीडियोग्राफी कर आनंद लेता है, एंप्लीफाइ करता है, ये संस्कार हैं क्या? यहां तक स्तर आ गया है क्या?’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें