Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘क्या यही रामराज्य में…’ वरुण गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर बोला हमला

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर समय-समय पर सवाल उठाते रहे सांसद वरुण गांधी ने अब शराब के प्रचार पर योगी सरकार को घेरा है। सांसद ने गुरुवार को सुबह एक्स पर पोस्ट किया कि करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब का ‘राजस्व वृद्धि’ के लिए प्रचार किया जाना दुखद है। साथ ही सवाल उठाया कि क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है?

- Advertisement -

सांसद ने लिखा कि शराब का नकारात्मक असर शराबी से अधिक उनके परिवार पर पड़ता है। सांसद ने इसके साथ ही एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाली खबर-यूपी एक्साइज पालिसी : यूपी में जाम छलकाने के लिए ‘अच्छी खबर’, महंगी नहीं बल्कि सस्ती होगी शराब, जाने-कितने कम होंगे दाम को भी साझा किया है।

सांसद वरुण गांधी पिछले लगभग दो साल से नीतियों और निर्णयों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को असहज करने वाले सवाल उठाते रहे हैं। पिछले साल किसानों के आंदोलन का उन्होंने खुलकर समर्थन किया था। साथ ही लखीमपुर खीरी के निघासन में हुई हिंसा में कई लोगों की मृत्यु के मामले पर किसान संगठनों के साथ ही सांसद ने भी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा और उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवाज उठाई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें