Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने कहा- सरकार उम्र सीमा में दे छूट

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होने वाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन इस बार राज्य सरकार की ओर से आयु सीमा की मांग को नहीं माना गया है और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट नहीं दी गयी है। अब उम्र में छूट की मांग की जा रही है।

- Advertisement -

बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने राज्य सरकार से सभी उम्मीदवारों को उम्र में छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पांच वर्षों के अंतराल के बाद पुलिस भर्ती आई है और इस कारण से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी उम्र अधिक हो गई है। अगर सरकार उन्हें उम्र में छूट दे दे तो काफी राहत मिल जाएगी। लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस बार आवेदन करने वाले हैं। ऐसे में अब उम्र में छूट की मांग चारोें तरफ से उठने लगी है।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस विभाग की ओर से सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गयी है। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो।

इसी तरह से महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गयी है। अर्थात महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो।  इस अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी जो 16 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें