Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा न मंदिर निर्माण रुकेगा- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य !

उप मुख्यमंत्री बोले ‘न हिंदू धर्म कमजोर नही होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा’, भगवान ने उनकी बुद्धि को हर लिया है.डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता का नाम लिए बिना कहा कि उनके सनातन विरोधी बयानों से हिंदू धर्म कमजोर नही होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा .

- Advertisement -

 

हिंदू धर्म कमजोर नही होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा.

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद फिर से हिन्दू धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता का नाम लिए बिना ही कहा कि उनके सनातन विरोधी बयानों से हिंदू धर्म कमजोर नही होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा. दरअसल केशव प्रसाद मौर्य आज अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान रामलला का दर्शन व पूजन किया. इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में विराजमान भगवान की पूजा की. इस दौरान जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मीडिया कर्मियों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद के हिन्दू धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सवाल किया। तो उन्होंने कहा, ऐसे बयान से देश में हो रहे कामों को कोई रोक नहीं सकता है.

 

 

भगवान ने विरोधियों की बुद्धि को ही हर लिया है-डिप्टी सीएम

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा हिन्दू धर्म एक धोखा हैं. जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसी बातें बोलकर कोई भी हिन्दुत्व को कमजोर या ख़त्म नहीं कर सकता है. आगे उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे चुनाव से पहले भगवान ने विरोधियों की बुद्धि को ही हर लिया है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें