Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शून्य पर भारत के गिरे आखिरी छह विकेट तो रवि शास्त्री ने ये क्या बोल दिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 153 रन पर सिमट गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। एक समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 153 रन था। इसी स्कोर आखिरी छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के खाते में एक रन भी नहीं जुड़े। 11 गेंद में शून्य रन और छह विकेट। यह देखकर कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक मजेदार बात कही। इसे सुनकर किसी की हंसी नहीं रुकी।

- Advertisement -

जब भारत का स्कोर 153/4 था, उस समय विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे। कोहली ने 46 और राहुल ने आठ रन बनाए थे। राहुल को लुंगी एंगिडी ने विकेटकीपर कायेल वेरेयेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। उनके बाद एंगिडी ने रवींद्र जडेजा (शून्य) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट किया। फिर विराट (46 रन) को रबाडा ने स्लिप में एडेन मार्करम के हाथों कैच करा दिया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा (शून्य) आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। रबाडा ने उन्हें आउट किया।

शून्य पर छह विकेट गिरने के बाद रवि शास्त्री ने कहा, ”153 रन पर चार विकेट और फिर 153 रन पर ऑल आउट। अगर इस बीच कोई टॉयलट जाकर वापस आया है तो बता दूं कि भारतीय टीम 153 रन पर ऑल आउट हो गई है।” शास्त्री ने अंत में यह भी कहा, ”या कोई पानी पीकर लौट है तो।” उनकी यह बात सुनकर कमेंट्री करने वाले अन्य लोग भी हंसने लगे। उनका कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग वीडियो शेयर करने लगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें