Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी रोडवेज की बसों में बजेगा राम भजन, जानिए क्या-क्या है प्लान

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इससे पहले पूरा यूपी राममय हो चुका है। हर तरफ सिर्फ रामधुन है। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब यूपी रोडवेज की सभी बसों में भगवान राम के भजन बजाए जााएंगे। इसके अलावा 14 जनवरी से 24 मार्च तक मंदिरों में भजन कीर्तन, रामायण के साथ ही रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा, सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। क्या क्या है तैयारी चलिए विस्तार से इस वीडियो में बताते हैं-

- Advertisement -

परिवहन निगम द्वारा संचालित ऐसी बसें जिसमे उद्घोषणा यंत्र अथवा म्यूजिक सिस्टम लगा हो उनमें भजन एवं रामधुन बजाया जाए. उन्होंने बताया कि ऐसी बसें जो श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जाएंगी, उन बसों में भजन एवं रामधुन बजाया जाएगा.

प्रमुख सचिव ने बैठक में कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में संपन्न होने जा रही है. इसी के दृष्टिगत परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में जो श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जाएंगी उनमें भजन एवं रामधुनन बजाये जाने का निर्णय लिया गया है.

हर एक यात्री वाहनों और बस स्टेशनों की साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अयोध्या में टैक्सी और टूरिस्ट बसों को जरूरत पड़ने पर आरक्षित रखने का भी निर्देश दिया गया है। टैक्सी एवं बस ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे संवेदनशील बनाए जा सके। इस प्रशिक्षण में सुरक्षित गाड़ियों को चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, पर्यटकों के लिए चालकों का व्यवहार, चालकों का वर्दी में होना, नशा व पान गुटखा का सेवन न करना, गाड़ी की सफाई, तय किराया से ज्यादा किराया किसी भी स्थिति न वसूलना, इन कुछ बिंदुओं को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी. अयोध्या की 200 किमी परिधि में पड़ने वाले रास्ते पर प्रवर्तन टीमों को टूरिस्ट के सहायतार्थ तैनात किया जाएगा.

लखनऊ, गोरखपुर के साथ ही सुल्तानपुर से अयोध्या के बीच जो भी टोल प्लाजा पड़ेगा वहां पर पर्यटकों की सहायता के लिए एक परिवहन विभाग हेल्प डेस्क होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग पर एनएचएआई के साथ ही पीडब्ल्यूडी एंबुलेंस, पेट्रोलिंग व क्रेन गाड़ियों की भी तैनाती की जाएगी.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें