Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महिला CE0 ने गोवा में अपने मासूम बेटे को क्यों मार डाला? ये 5 बातें आपका होश उड़ा देंगी

देश के एक शानदार स्टार्टअप की सीईओ और बेहतरीन महिला उद्यमी सूचना सेठ ने कथित तौर पर अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया है। गोवा के पणजी से हैरान कर देने वाला यह मामला सामने आया है। पणजी के एक होटल में स्टार्टअप कंपनी की सीईओ ने कथित तौर पर गोवा में अपने चार साल की बेटे की हत्या कर दी। महिला ने बेटे की हत्या के बाद उसका शव बैग में रखकर पड़ोसी राज्य कर्नाटक तक पहुंच गई। हालांकि पणजी पुलिस की सूझबूझ से महिला को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

आरोपी मां का नाम सूचना सेठ है और वो एक स्टार्टअप कंपनी ‘माइंडफुल एआई लैब’ की सीईओ है। सेठ ‘एआई एथिक्स’ में टॉप 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक रही है। सूचना सेठ की लिंक्डइन प्रोफाइल पर उनके बारे में कई हैरान कर देने वाली बाते हैं। अपने बेटे की हत्या करने वाली इस महिला के बारे में 5 ऐसी बातें, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान हैं।

सूचना सेठ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक्सपर्ट और डेटा वैज्ञानिक हैं। उनके पास डेटा साइंस, स्टार्टअप्स और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में 12 सालों से ज्यादा का अनुभव है। वो दुनियाभर में AI की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। AI एथिक्स की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से सूचना एक हैं। वह डेटा एंड सोसाइटी में मोजिला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो रही हैं।

सूचना ने बेटे की हत्या क्यों की? इसकी वजह तो अब तक साफ नहीं हो पाई है। सूचना पढ़ी लिखी और इंडिपेंडेंट महिला हैं। वो बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना ने चेन्नई के डीएवी गर्ल्स स्कूल से स्कूलिंग की है। स्कूल के दिनों में सूचना ने कई क्विज, डिबेट, क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप भी जीती। वहीं 10वीं संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी से किया। इसके बाद सूचना ने डिजिटल प्रिटिंग और वेब डिजाइन में डिप्लोमा किया। कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया। कोलकाता के रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान से संस्कृत में पीजी किया। इसके बाद उन्होंने फिजिक्स में खगोल भौतिकी और प्लाज्मा में पीजी किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें