Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Ram Mandir Inauguration: रामभक्ति में डूबे मॉरीशस के लोग !

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बस दो दिन का समय रह गया है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मिडिया पर मॉरीशस के लोगों की ओर से गाए गए एक रामभजन और कथा को शेयर किया है !

- Advertisement -

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 जनवरी) को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, “मॉरीशस के अद्भुत लोगों ने अपनी परंपराओं को संरक्षित रखा है और इसमें कथा और भजन के माध्यम से राम भक्ति भी शामिल है. इतने वर्षों तक इतनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों और भक्ति को फलते-फूलते देखना बहुत अच्छा लगता है.”

 

 

 

भारत से बाहर दूसरे देश में राम भजन जारी होने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले शुक्रवार (19 जनवरी) को सूरीनाम और त्रिनदाद-टोबैगो में भी राम भजन लॉन्च किए गए थे. पीएम मोदी ने ऐसे ही कुछ भजनों की जानकारी एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए दी थी. उन्होंने इन भजनों के लिंक्स साझा करते हुए लिखा था, “रामायण के संदेश ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है. यहां सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो से कुछ भजन हैं.”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें