Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मीरा रोड पर सनातन यात्रा पर हमला , दो गुटों के बीच झड़प !

यूपी के अयोध्या में यानि सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाराष्ट्र के मीरा रोड समेत तीन इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस ने ऐक्शन लिया है. यह घटना राम मंदिर की सोभा यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई पूरे मामले को गंभीरत से लेट हुए उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से बताया गया कि अब तक इन मामलों में 13 लोग गिरफ्तार किए गए हैं

- Advertisement -

 

 

पुरे मामले की जांच के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारियों ने बताया , मीरा रोड, पनवेल और नागपुर से सांप्रदायिक घटनाओं की सूचना मिली थी, जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों से नारेबाजी और पोस्टर फाड़ने की सूचना मिली थी. नया नगर इलाके में हुए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं.

पुलिस ने बताया कि मीरा रोड पर रविवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग ग्रुप बनाकर भगवा झंडे के साथ वाहनों से जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निकले थे और तभी इनकी दूसरे समुदाय के लोगों से बहस हो गई थी. जल्द ही दोनों तरफ से भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों में हिंसक झड़प होने लगी. फिर मीरा रोड पर सोमवार शाम को भी हिंसा की सूचना पुलिस को मिली. मीरा रोड पर हुई घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ जिसमें कुछ अज्ञात लाठी-डंडों से वाहनों में तोड़फोड़ करते दिखे.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें