Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल हो सकते हैं सीएम नीतीश !

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल हो सकते है। जानकारी के मुताबिक सीएम नितीश कुमार 30 जनवरी को भारत जोड़ों भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की संभावना है माना जा रहा है की नितीश कुमार और कांग्रेस पार्टी के बीच सबकुछ ठीक है और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है.

- Advertisement -

 

आपको बता दें राहुल गांधी की यात्रा पिछले दिनों असम में थीं और आज ही पश्चिम बंगाल पहुंचेगी. यहां यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी बिहार पहुंचेंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और यह मुंबई तक जाएगी.पिछले ही दिनों नीतीश कुमार के राजनितिक सलाहकार और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने मिडिया से बातचीत में कहा था कि इंडिया गठबंधन के बैनर से यह यात्रा होती तो ज्यादा बेहतर होता. निमंत्रण मिला है लेकिन नीतीश कुमार तय करेंगे क्या करना है.

बिहार में जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन की सरकार है. ये चारों ही पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. इन दलों के बीच अब लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल सीटों के बंटवारे को लेकर है. जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का बिहार में बीजेपी से मुकाबला है.इसको लेकर कांग्रेस के साथ बैठकें भी हो चुकी है, हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी. गठबंधन में शामिल नेताओं का कहना है कि सीटों को लेकर जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें