Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

INDIA गठबंधन में घमासान जारी ,अखिलेश यादव ने नीतीश व कांग्रेस को दी सलाह !

लोकसभा चुनाव को लेकर जहा बीजेपी पूरी आक्रामक निति के साथ आगे बढ़ रही है , तो वही इंडिया गठबंधन की रणनीति को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा में माना जा रहा है की नितीश कुमार कभी भी एनडीए में शामिल हो सकते है तो वही ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अगल चुनाव लड़ने की बात कर चुकी है यूपी में भी अभी तक समाजवादी पार्टी के साथ सीटों का बँटवारा नहीं हो पाया है. ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी तक से बात की और ये माना की सीटों के बँटवारे में देरी हो रही हैं. 

- Advertisement -

 

 

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश में बीजेपी समाज बटाने वाली राजनीती के सहारे पुरे प्रदेश में उतर चुकी है इसलिए गठबंधन में भी देरी नहीं होनी चाहिए. इंडिया गठबंधन को पीडीए ही रास्ता दिखाएगा. अब समय आ गया है कि जल्द सीटों का बँटवारा हो, ताकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जुटें. हमारी रणनीति बस यही है कि जो भी चुनाव जीत सके उसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए.

 

 

 

जब अखिलेश यादव से पीडीए के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘ पीडीए कुछ लोगो नहीं बल्कि देश के 90 फ़ीसद लोगों की आवाज है हमारा लक्ष्य सिर्फ इतना है किसी भी हाल में बीजेपी को सत्ता से बहार करना हमें सीटें अगर कुछ कम ज़्यादा करनी पड़ी तो भी हम तैयार हैं. हमला लक्ष्य सिर्फ़ इतना है कि जो चुनाव जीत सके उसे टिकट दिया जाएं. 

 

 

नीतीश कुमार को लेकर लगाए जा रहे क़यासों पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो इंडिया गठबंधन के मज़बूत नेता है. अगर वो इस गठबंधन के साथ रहेंगे तो प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं, लेकिन अगर वो किसी और के साथ जाते तो पीएम नहीं बन सकते. इंडिया गठबंधन में अगर नंबर आते हैं तो कोई भी पीएम बन सकता है अगर वो एनडीए साथ जाते है तो पीएम का चान्स नहीं है !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें