Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Poonam Pandey News: एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर झूठी, वीडियो शेयर कर खुद दी जानकारी !

क्या कोई अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर लाइमलाइट में आना चाहेगा? ये सवाल नैतिक है लेकिन ज्यादातर लोगों का जवाब ना होगा। लेकिन कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज यहाँ मौजूद हैं जो अपनी बेशर्मी का परिचय देकर लोगों के इमोशंस के साथ खिलवाड़ करते हैं। जी हां आपको बता दें इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं पूनम पांडे जो हाल ही में अपनी चीप पब्लिसिटी पाने के लिए सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई .

- Advertisement -

 

जी हां, एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर एक मिस्ट्री बन गई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी और उनकी मैनेजमेंट टीम ने खुद इस बात का दावा किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है. इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था.

हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई, ना ही उनके घरवालों का कोई अता-पता था. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर से तहलका मचा दिया है कि वो जिंदा हैं.पूनम पांडे ने इंस्टा पर अपना एक वीडिओ शेयर किया जिसमें वो बता रही हैं की उन्होंने इसलिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई क्यूंकि वो सर्वाइकल कैंसर के लोगों को अवेयर करना चाह रही थी।

 

इसी के साथ अब एक बड़ा सवाल ये आता है कि पूनम पांडेय की मौत की खबर बजट के एक दिन बाद ही वायरल हुई जब बजट में सर्वाइकल कैंसर के बारे में निर्मला सीतारमन ने बताया था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है…’अगली बार अब लोग आपको सीरियस नहीं लेंगे, आपने अपनी पूरी क्रेडिबिलिटी खत्म कर दी है.तो वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा है – ‘मुझे खुशी है कि ये जिंदा हैं, लेकिन प्लीज इस ड्रामे और पब्लिसिटी स्टंट के लिए इन्हें गिरफ्तार करें.’ इसके अलावा, राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम पांडे की मौत पर बड़ा सवाल उठाया है। राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम की मौत पर सवाल उठाते हुए लिखा “क्या मैं अकेला हूं जो सोचता है कि पूनम पांडे मरी नहीं हैं.. ??!!” आपको बता दे,राहुल की इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। इसी के साथ अली गोनी ,आरती सिंह, निक्की तम्बोली, कुशल टंडन, शीज़ान खान जैसे तमाम सेलिब्रिटीज ने जमकर पूनम पांडेय के ऊपर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है।
लेकिन समझने वाली बात ये है की क्या ये सच में अवेयरनेस कंपेंन था या फिर सर्वाइकल कैंसर की आड़ में खुद का एक PR स्टंट। पब्लिसिटी के लिए इतना गन्दा मज़ाक करना और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का फायदा उठाना ये किस हद तक सही है इसका फैसला आप लोग कर सकते हैं….

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें