Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे राम लला का दर्शन !

अयोध्या। मंगलवार को अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व कैबिनेट सदस्य अयोध्या में दर्शन पूजन करेंगे। श्री राम दर्शन यात्रा के मीडिया प्रमुख दिवाकर सिंह ने बताया कि अरूणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दर्शन करेंगे। उनके साथ कुल 70 लोग विशेष विमान से प्रात 9 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकरियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।

- Advertisement -

 

 

एयरपोर्ट पर स्वागत करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों को सौपीं गई है। स्वागत प्रभारी शैलेंद्र कोरी को बनाया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें