Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एसएसपी कार्यालय पहुंचे दो पुलिसकर्मियों का कटा चालान, एसपी ने हेलमेट लगाने के दिए निर्देश !

बरेली : ट्रैफिक पुलिस की आमजन के वाहनों पर तो नजर होती ही है, लेकिन अब इससे पुलिसकर्मी भी बच नहीं पा रहे. यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरत रही है। फिर चाहे आम लोग हों या फिर खुद पुलिसवाले। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर एसपी ट्रैफिक ने वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एसएसपी ऑफिस आ रहें दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहनें बाइक चला रहे थे। जिस पर उनका भी चालान काटा। अचानक पुलिस कर्मियों के चालान कटने से हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

 

आपको बता दें, सोमवार को अचानक से एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह अपनी टीम के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी कार्यालय के अंदर आने वाले पुलिस कर्मियों की बाइक की चेकिंग की। जिनमें बिना हेलमेट के होने पर दो पुलिस कर्मियों का चालान किया गया।

एसएसपी कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी या मोपेड चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए सख्त निर्देशित दिए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसी तरह आकस्मिक चेकिंग पुलिस लाइन्स और अन्य पुलिस कार्यालयों व थानों में भी की जाएगी। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते या पीछे बैठते समय हेलमेट लगाने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें