Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

किसान आंदोलन : किसानों की आवाज़ दबाना चाह रही हैं भाजपा ,किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस – मल्लिकार्जुन खरगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। खरगे ने बीजेपी सरकार पर यह आरोप तब लगाया जब यूपी ,हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ कूच करने लगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा ‘ अधिकारियों ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका।

- Advertisement -

 

 

खगरे का भाजपा पर आरोप
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा , कि सरकार ने किसानो को रोकने के लिए ‘कंटीले तार, आंसू गैस, कीले और बंदूकें सबका इंतजाम पहले से ही कर रखा है  उन्होंने आगे कहा बीजेपी सरकार को तानाशाही सरकार है  सरकार सिर्फ और सिर्फ किसानों की आवाज पर लगाम लगाना चाहती है। साल 2022 में हुए किसान आंदोलन में किसानो को बीजेपी सरकार ने आंदोलनजीवी व परजीवी कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान ?’

 

 

 

 

एमएसपी को कानूनी दर्जा

खरगे ने आगे कहा, ‘अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज बनने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज (13फ़रवरी) कांग्रेस पार्टी किसानों के न्याय की आवाज उठाएगी।उन्होंने ये भी कहा कि हमारा पूरा समर्थन किसान आंदोलन को है। न डरेंगे, न झुकेंगे।’

 

किसानों के आंदोलन पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा की। किसान नेताओं के एक्स हैंडल सरकार द्वारा बंद किए जा रहे हैं। ये कैसी मुलाकात है? बीते 2 वर्षों में आपको नहीं पता हैं कि किसान क्या चाहते हैं?’

सरकार से किसानों की क्या हैं माँग
. एमएसपी (MSP) कानूनी गारंटी
. आय को दुगना करना
. दर्ज मुकदमों को वापस लेना
. लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए ‘न्याय’
. आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवार को मुआबजा

बेनतीज़े रही मंत्रियों के साथ किसान बैठक
आपको बताते चलें कि सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मंत्री पीयूष गोयल खाद्य और उपभोक्ता मामलों में किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। लेकिन किसानों की मांगो को लेकर बेनतीज़े रही ये बैठक।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें