Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा नेता नंद किशोर यादव पूर्ण सहमति से चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर, तेजस्वी और CM नीतीश आसन तक छोड़कर आए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव पूर्ण सहमति से बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के नेता और तेजस्वी यादव नेता विरोधी दल चयनित किये गए। इसी के साथ नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद जब चेयर की तरफ जाने लगे तो सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपनी कुर्सी से उठे और आगे बढ़कर उनका अभिनन्दन किया। दोनों उन्हें आसन तक ले गए। इस दौरान तेजस्वी ने नंद किशोर के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

 

 

 

सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको बहुत अनुभव है। आप कई बार मंत्री का कार्यभार संभाला है। आप सदन को सही तरीके से चलाएंगे। तेजस्वी यादव ने भी नंद किशोर यादव को स्पीकर चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके लिए सदन के सभी सदस्य एक बराबर हैं। हमें आप पर पूरा भरोसा है कि आप निष्पक्ष होकर सदन चलाएंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दे, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से करीब 7 बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने अपने पूर्ववर्ती राजद के अवध बिहारी चौधरी के अविश्वास प्रस्ताव में हार के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

अवध बिहारी चौधरी के स्पीकर पद से हटने के बाद JDU नेता और विधानसभा के उप सभापति महेश्वर हजारी बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। नंद किशोर यादव साल 1969 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। बिहार में उनकी गिनती यादव समाज के एक बड़े नेता के रूप में होती है। वह साल 2003 में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक रहे। जब नीतीश कुमार ने राजग का साथ छोड़कर राजद के साथ सरकार बनाने का फैसला किया था, तब नंद किशोर यादव को भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बनाया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें