Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तो क्या ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होंगी बसपा सुप्रीमो मायावती?

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान होने के बाद दोनों दलों के नेता आगे की तैयारियों में जुट गए हैं. इस बीच इस तरह के क़यास भी लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कह चुके हैं कि मायावती के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ये नहीं चाहते हैं. 

- Advertisement -

 

 

 

कांग्रेस शुरू से ही चाहती हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनें. मायावती के साथ दलित वोटर जुड़ा हुआ है जो एकमुश्त होकर उनके समर्थन में वोट करता है. यही वजह है कि मायावती के इंडिया गठबंधन में आने को लेकर कयास लगते रहे हैं. लेकिन, सपा ऐसा नहीं चाहती. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे थे, इस दौरान जब उनसे मायावती के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने पूरी बात ही घुमा दी.

 

 

 

अखिलेश यादव से जब अविनाश पांडे के बयान का हवाला देते हुए पूछा गया कि क्या मायावती भी इस गठबंधन का हिस्सा बनेगी तो सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘जो गठबंधन हो गया, सीटों का बंटवारा हो गया. आपको पता होगा कि 25 तारीख को मैं यात्रा में शामिल होने भी जा रहा हूं. बहुत जल्दी तारीखें भी आ जाएंगी. अभी जरूरत ये हैं कि हम जनता को मुद्दे समझाएँ, बीजेपी जितनी साजिश करेगी, उससे अपने कार्यकर्ता और जनता को बचाना है, क्योंकि जिस तरह से सोशल मीडिया का नेटवर्क हैं जैसे संसाधन उनको दिखाई दे रहा है. अभी आपने देखा होगा कि कैसे उन्होंने चंडीगढ़ का चुनाव लूटा था.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें