Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के इस गांव के लोग नहीं मनाते होलिका दहन, भगवान शिव से जुड़ा है कनेक्शन

क्या आपको पता है कि यूपी में एक शहर ऐसा है जहां पर होलिका दहन नहीं होता है। होलिका के दिन यहां सन्नाटा पसरा रहता है। इसके पीछे की कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे। ये प्रथा महाभारत से जुड़ी है और ये कहानी इतनी दिलचस्प है कि हर कोई इसे सुनना चाहेगा क्योंकि यह भगवान शिव की कहानी है।

- Advertisement -

यूपी का एक शहर है सहारनपुर। यहां एक गांव है बरसी। इस गांव के लोग होलिका दह नहीं करते हैं। हिलाएं होली की पूर्व संध्या पर ‘होलिका दहन’ करने के लिए बगल के गांव में जाती हैं. सहारनपुर के बरसी गांव में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह महाभारत के समय का है।

होलिका दहन से जुड़ी कथा में इसी मंदिर की अहम भूमिका है। लोगों की मान्यता है कि ये शिव मंदिर दुर्योधन ने बनवाया था। मंदिर का मुख दक्षिण दिशा में था। इसे देखकर रात में जब दुर्योधन सो गए तब  भीम ने अपनी गदा का इस्तेमाल करते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार की दिशा पश्चिम की तरफ कर दी. अब ये मंदिर का मुख दक्षिण पश्चिम की तरफ है। मान्यता है कि यहां भगवान शंकर आते रहते हैं। यही वजह है कि गांव वाले मानते हैं कि होलिका दहन होने पर गांव की जमीन गरम हो जाएगी और चूंकि भगवान शिव यहां आते हैं तो उनके पांव जल सकते हैं।

देवों के देव महादेव के प्रति अगाध श्रद्धा के कारण ये भक्त नहीं चाहते कि होलिका दहन हो और उनके प्रभु का पैर जले। इसलिए इस गांव में होलिका दहन होता ही नहीं है। जिसे करना होता है वो पास के गांव में जाकर होलिका दहन करता है। कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के दौरान कुछ दिन के लिए भगवान कृष्ण यहां रुके थे और उन्होंने कहा था कि इस गांव की जमीन उन्हें ब्रज की याद दिलाती है और तभी से इस गांव का नाम बरसी पड़ गया। आज भी बरसी के इस महादेव के मंदिर में दुनियाभर के भक्त आते हैं लेकिन होलिका के दिन इस गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें