Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अपने होने वाले दामाद को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब

सोनाक्षी सिन्हा मुस्लिम लड़के जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल कर रहे थे। ट्रोल करने वाले अफवाह उड़ा रहे थे कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने अब अपने दामाद जहीर इकबाल को गले लगाकार इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दे दिया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। दोनों की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अफवाहें थीं कि अभिनेत्री के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे। मगर उन्होंने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाने के बाद होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया। गुरुवार शाम को दोनों को पहली बार साथ में देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी करवाईं।

शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने गले मिलकर पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने ‘खामोश’ भी कहा।

सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह अपनी कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी से एक शब्द भी नहीं कहा। सोनाक्षी इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान वह सफेद कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा कवर किया हुआ था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें