Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी: सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

सावन के हर सोमवार को अब स्कूल बंद रहेंगे। यूपी के वाराणसी में यह आदेश आया है। सावन के प्रत्येक सोमवार को वाराणसी नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग पर पड़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसका आदेश जारी करते हुए डीएम ने साफ कहा है कि सोमवार की जगह इन स्कूलों में रविवार को कक्षाएं चलाई जाएंगी। हालांकि कुछ निजी विद्यालय ऐसे हैं, जो रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

यह फैसला सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ और छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिहाज से लिया गया है। सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए 90 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नगर क्षेत्र के शिवालय व कांवड़िया मार्ग पर स्थित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया।

इस सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षण अवध किशोर सिंह ने रविवार को आदेश भी जारी कर दिया। इसके मुताबिक पंचक्रोशी रोड, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे और वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के स्कूल बंद रहेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही सोमवार को विश्वनाथ मंदिर का दैनिक पास निरस्त कर दिया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें