Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार को बताए बिना थाईलैंड और नेपाल घूम रहे पुलिस के आला अफसर, सीएम ने लिया ऐक्शन

योगी सरकार को भनक भी नहीं लगती है और उनके पुलिस के बड़े अफसर थाईलैंड और नेपाल घूमने चले जाते हैं। अधिकारी विदेशों की सैर कर रहे हैं और सरकार को कुछ पता ही नहीं है। यूपी के योगी सरकार में ये हाल है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बात होती है। खैर, ये कौन अधिकारी थे और कैसे बिना बताए थाइलैंड और नेपाल घूम रहे थे? योगी सरकार ने अब इन पर क्या ऐक्शन लिया है, चलिए वीडियो में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के बड़े अफसर यानी डीआईजी स्टांप राम अकबाल सिंह बिना बताए नेपाल चले गए थे। इससे पहले आगरा मंडल के उप महानिरीक्षक निबंधन और उपायुक्त स्टांप विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना थाईलैंड जाने के भी आरोपी थे। बिना अनुमति विदेश यात्रा को लेकर आगरा मंडल की कमिश्नर रितु महेश्वरी ने उनकी शिकायत की थी। अब ये बताया जा रहा है कि बाद में थाईलैंड यात्रा की एनओसी मिल गई थी।

इस बीच डीआईजी स्टांप राम अकबाल सिंह को आगरा से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है। जांच लेकर बैठे और रिपोर्ट न देने पर अपर महानिरीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है। उधर, भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक महानिरीक्षक सुनीता बाजपेयी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। जांच प्रभावित करने की संभावना देखते हुए राम अकबाल सिंह को प्रयागराज मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

राम अकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी अपर महानिरीक्षक निबंधन (पश्चिमी क्षेत्र) मुनीन्द्र सक्सेना को सौंपी गई थी। लेकिन जांच दबाए रहने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही थी तो उन पर भी ऐक्शन लिया गया है। श्रावस्ती की सहायक महानिरीक्षक निबंधन और सहायक आयुक्त स्टाम्प सुनीता बाजपेयी पर भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल से लिखित में शिकायत की थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए सुनीता बाजपेयी को भी प्रयागराज मुख्यालय से सम्बद्ध कर लखनऊ कैम्प कार्यालय स्थित उप महानिरीक्षक निबंधन को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें