Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जुलाना सीट से विनेश फोगाट को बनाया उम्मीदवार, जानें यहाँ कब जीती थी कांग्रेस ?

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नेताओं को अवसर दिया गया है। इस सूची में शुक्रवार यानी कल कांग्रेस में शामिल हुईं महिला पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

- Advertisement -

जुलाना से अमरजीत ढांडा हैं विधायक

बता दें ,जुलाना विधानसभा सीट से इस समय JJP के अमरजीत ढांडा मौजूदा विधायक हैं। JJP ने इस बार भी उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 2019 के चुनाव में ढांडा ने भाजपा के परमिंदर सिंह ढुल को हराया था। उन्हें 61 हजार 942 वोट मिले थे। परमिंदर सिंह को 37 हजार 749 वोट मिले थे। तो वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह ढुल तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 12 हजार 440 मत मिले थे।

जुलाना सीट पर आखिरी बार 2005 में जीती थी कांग्रेस

दरअसल 2009 के चुनाव में भी INLD से परमिंदर सिंह ढुल ने जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही। इससे पहले 2000 और 2005 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह ने जीत अपने नाम की थी। 2005 में दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल रहे थे। वहीं 2000 में INLD के सूरज भान काजल दूसरे स्थान पर रहे।

कांग्रेस ने इस बार विनेश फोगाट पर दांव लगाया है। कांग्रेस को लगता है कि विनेश फोगाट की सहानुभूति वोट कांग्रेस को मिलेगी और ये सीट वह जीत लेगी। दरअसल, फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। बता दें, हाल ही में पेरिस ओलंपिक में उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में विनेश फोगाट ने खेल से संन्यास की घोषणा की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें