Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मोदी सरकार के 100 दिन: कितना हुआ काम, अमित शाह लेखा जोखा रखा सामने, आप भी पढ़िए

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का 100 दिन पूरा हो चुका है। इन 100 दिनों में मोदी सरकार ने देश में क्या कुछ काम किया है, उसका पूरा लेखा जोखा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया है। उन्होंने सरकार की पूरी उपलब्धियां गिनवाई हैं।

- Advertisement -

इस मौके पर अमित शाह ने तीसरी बार जनादेश देने के लिए जनता का शुक्रिया भी कहा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार हम पूरी तरह से समर्पित हैं। पिछले 10 सालों में हमने देश के सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित होकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अब भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जब मेक इन इंडिया लॉन्च किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज मैं गर्व से कहता हूं कि भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें