Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सुल्तानपुर एनकाउंटर: मंगेश के बाद एक और ढेर, अब तक क्या-क्या हुआ जानिए पूरी कुंडली

यूपी के सुल्तानपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने के मामले में एसटीएफ ने एक और बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है। मंगेश यादव के बाद यह दूसरा बदमाश है जो एनकाउंटर में मारा गया है। इस मामले में डकैती डालने वाली गैंग 14 बदमाशों की थी. इनमें से 11 बदमाशों की या तो गिरफ्तारी हो चुकी है या फिर एनकाउंटर हो गया है. मंगेश यादव के एनकाउंटर पर तो तमाम सवाल भी उठे थे और खुद अखिलेश यादव ने कहा था कि योगी सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है चलिए विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

इस अपराध की कहानी शुरू होती है 8 अगस्त को सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार से। यहां ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला और दुकान में मौजूद सभी लोगों को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दे फरार हो गए। इस घटना के अगले ही दिन यानी 29 अगस्त को बदमाशों की गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने तीन सितंबर को तीन और बदमाश पुष्पेंद्र सिंह, त्रिभुवन कोरी और सचिन सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों ही बदमाश इस घटना के लिए रेकी करने और घटना वाले दिन बोलेरो से भागने के बैकअप में थे. पांच सितंबर को डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव की एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद मौत हो गई थी. जिसके बाद खूब राजनीति भी हुई। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस को चार और बदमाशों को एनकाउंटर किए बिना गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. 11 सितंबर को सुल्तानपुर पुलिस ने विवेक सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव और दुर्गेश सिंह को गिरफ्तार किया.

20 सितंबर को अजय यादव से मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. अब लखनऊ एसटीएफ की टीम ने सएक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को ढेर कर दिया है। हालांकि अनुज का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। दुकान के अंदर घुसने वाले दो बदमाश मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. इसके अलावा तीन बदमाश फुरकान, अरबाज और अंकित यादव फरार हैं। पुलिस जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें