Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लड़की के 32 टुकड़े किए और फ्रिज में ठूंस दिया, 10 दिन से सड़ रहा था, कीड़े पड़ गए थे और फिर…

दिल्ली में 2022 में हुए श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को अब बेंगलुरु में दोहराया गया है। श्रद्धा को उसके प्रेमी और लिव इन पार्टनर आफताब ने 32 टुकड़े कर फ्रिज में रखा था। अब बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी दास के भी 32 टुकड़े फ्रिज में रखे मिले हैं। ये टुकड़े बुरी तरह सड़ चुके थे। इसमें कीड़े पड़ गए थे। 10 दिन बाद दुर्गंध आने से मामले का खुलासा हुआ। यह कहानी ऐसी है कि आप भीतर तक हिल जाएंगे। सिहर उठेंगे और आंखें बरबस आंसूओं से छलछला जाएंगी। जुर्म की दास्तां आप पूरा सुन भी नहीं पाएंगे। कमजरो दिल वाले इस वीडियो को यहीं बंद कर दें। जुर्म की ये दास्तां शुरू कर रहा हूं.

- Advertisement -

महालक्ष्मी एक मॉल में काम करती थी। उसने व्यालिकावल में पाइपलाइन रोड पर एक इमारत की पहली मंजिल पर फ्लैट किराए पर ले रखा था। वह यहां एक बेडरूम वाले फ्लैट में अकेली ही रहती थी। बिल्डिंग मालिक जयराम उसी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। उसका परिवार नेपाल से आकर यहां बसा है। शनिवार को एक पड़ोसी ने मकान मालिक जयराम को उसकी बिल्डिंग से आ रही दुर्गंध के बारे में बताया। जयराम ने इसके बाद महालक्ष्मी की मां और बड़ी बहन को फोन किया, जो अगली सड़क पर रहती थीं और उन्हें महालक्ष्मी के बारे में पता लगाने को कहा और बताया कि कुछ दिन से महालक्ष्मी दिख नहीं रही है।

महालक्ष्मी का परिवार जब कमरे में पहुंचा तो उनके होश उड़ गया। सामने का दरवाजा बाहर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो फर्श पर कीड़े रेंगते नजर आ रहे थे। कमरे से भीषण बदबू आ रही थी। फ्रिज से कीड़े बाहर निकल रहे थे।  फ्रिज में कुछ सड़ने का आभास होने पर उन्होंने फ्रिज खोला और सड़ी हुई लाश को देखकर दोनों बेहोश हो गए।

पड़ोसियों ने बताया कि महालक्ष्मी महालक्ष्मी अपने पति से अलग हो गई थी। महालक्ष्मी का पति नेलमंगला में अपने बच्चे के साथ रहता है। पांच महीने से वहां रह रही थी। महिला की हत्या 12 सितंबर को या उसके बाद हुई है। उसका मोबाइल 12 सितंबर के बाद से बंद था। पुलिस को यह बात नहीं पच रही है कि इतने दिन से उसके परिवार के सदस्य ने उससे संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की जबकि वे सभी सड़क पार ही रह रहे थे। कुछ पड़ोसियों ने यह जरूर कहा है कि महालक्ष्मी को एक शख्स हर रोज सुबह लेने आता था और रात को छोड़ने आता था। पुलिस को अब इसी शख्स की तलाश है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें