Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भरत की तरह खाली कुर्सी रखकर आतिशी ने संभाला दिल्ली सीएम का कार्यभार

त्रेतायुग में जब राम वन गए और भरत को सत्ता संभालने के लिए मजबूर होना पड़ा था, तब उन्होंने खाली कुर्सी पर प्रभु राम के खड़ाऊ रहकर अयोध्या की कमान संभाली थी। आज दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नई मुख्यमंत्री आतिशी ने जब दिल्ली सीएम का कार्यभार संभाला तो उन्होंने बगल में एक कुर्सी खाली छोड़ दी। यह कुर्सी इस बात का प्रतीक है कि अभी भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ही हैं भले ही वो अपने पद से खुद हट गए हों। जैसा कि आतिशी ने कहा भी था कि सीएम तो दिल्ली के एक ही रहेंगे और वो हैं केजरीवाल। आज उन्होंने अपनी बात को साबित भी कर दिखाया।

- Advertisement -

सोमवार को सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही आतिशी ने कहा,’जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी.’ इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई.

आतिशी ने कहा,’आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे.’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें