Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शेयर बाजार ने आखिर रच ही दिया इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 85 हजार पार

भारतीय शेयर बाजार में हर रोज रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है. बीते दो दिन से शेयर बाजार में तूफानी बढ़त जारी है। पहली बार सेंसेक्स 85 हजार पार कर गया है। जैसे ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में तेजी आई सेंसेक्स रॉकेट बन गया और 85,041.34 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया.

- Advertisement -

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई थी. एक ओर जहां सेंसेक्स 130.92 अंक गिरकर 84,860.73 के लेवल पर ओपन हुआ था और कुछ देर बाद ये गिरावट तेजी में तब्दील हो गई और सेंसेक्स 115 अंक से ज्यादा उछलकर 85,052.42 के हाई लेवल पर पहुंच गया.

दूसरी ओर निफ्टी की अगर बात करें, तो ये इंडेक्स 22.80 अंक की गिरावट के साथ 25,916.20 पर ओपन हुआ था और सेंसेक्स की तरह ही ग्रीन जोन में आकर 25,978.90 तक जो इसका नया ऑल टाइम हाई लेवल है. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑल टाइम हाई लेवल पर क्लोजिंग की थी. बीएसई का सेंसेक्स 84,651.15 के लेवल पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान 84,980.53 के स्तर तक पहुंचा था.

इसके बाद 384.30 अंक की उछाल लेते हुए 84,928.61 के लेवल पर क्लोज हुआ था. एनएसई के निफ्टी ने भी खूब दौड़ लगाई थी और ये 25,872.55 के लेवल पर ओपन होने के बाद कारोबार के दौरान 25,956 के स्तर पर पहुंचा था. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर निफ्टी 148 अंक की तेजी के साथ 25,939.05 के लेवल पर बंद हुआ था.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें