Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

32 दिनों में दूसरी बार जेलेंस्की से मिले मोदी, पुतिन से भी जल्द करेंगे मुलाकात, जानिए पीछे की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है। 32 दिनों के भीतर दूसरी बार पीएम मोदी ने जेलेंस्की से यह मुलाकात की है। इसी तरह से वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने जा रहे हैं। मोदी ने न्यूयॉर्क में अपनी अमेरिकी यात्रा के तीसरे दिन वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता के कई अहम मायने बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, पीएम मोदी रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मुद्दे पर वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संपर्क में भी हैं। रूस-यूक्रेन जंग में भारत शांति और संघर्ष विराम की पहल कर रहा रहा है।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की से न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की खातिर पिछले महीने यूक्रेन यात्रा के दौरान हुए फैसलों को लागू करने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान और शांति व स्थिरता की बहाली में भारत के समर्थन को दोहराया।

इस बीच जेलेंस्की ने पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा की सराहना की। उन्होंने युद्ध रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार जताया। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि संघर्ष विराम का रास्ता निकालना चाहिए। वे इस मुद्दे पर कई और नेताओं से बात करते रहेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें