Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत ने चेस ओलंपियाड में रचा इतिहास, पहली बार महिला-पुरुष दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल

भारत ने चेस ओलंपियाड 2024 में इतिहास रच दिया है. 45वें शतरंज ओलंपियाड में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवा दिया। देश के चेस इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने एक ही ओलंपियाड में दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते हैं. 45वां शतरंज ओलंपियाड बुडापेस्ट में आयोजित किया गया था.

- Advertisement -

पुरुष टीम ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें और अंतिम राउंड में शानदार प्रदर्शन किया. वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर डी. गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए अपनी तकनीकी कुशलता का परिचय दिया. 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने मुश्किलों को पार करते हुए जीत हासिल की, जिसमें उनकी रणनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई.

भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया. हरिका द्रोणावली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और कप्तान अभिजीत कुंटे की टीम ने 11वें राउंड में अजरबैजान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. भारतीय महिला टीम के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने अपनी बेहतरीन रणनीति और धैर्य के साथ पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें