Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर टेस्ट: तेज गेंदबाज सिराज का कटेगा पत्ता? कुलदीप-अक्षर की प्लेइंग 11 में होगी वापसी?

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद अब भारत कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में बदलाव संभव है। कानपुर की पिच पर स्पिनरों का हमेशा जलवा रहता है ऐसे में अक्षर पटेल या कुलदीप यादव में से किसी एक की वापसी हो सकती है। अगर ये दोनों प्लेइंग 11 में आते हैं तो फिर दो खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ेगा। इसमें एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज हो सकता है।

- Advertisement -

दरअसल, भारतीय टीम कम से कम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरना चाहती है। पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने शानदार शतक लगाकर यह बता दिया कि गेंद के साथ-साथ वो बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी हैं। अश्विन और रवींद्र जडेजा की पारियों की बदौलत ही भारत पहली पारी में बांग्लादेश पर दबाव बना पाया था। ऐसे में इन दोनों की जगह तो पक्की है। इसके अलावा अगर एक कोई स्पिनर आता है तो वो कुलदीप यादव और अक्षर में से कोई एक ही आ सकता है। चूंकि पहले से दो स्पिन गेंदबाज ऑलराउडर के रूप में हैं अश्विन और जडेजा तो ज्यादा चांस है कि कुलदीप यादव को मौका मिल जाए।

अक्षर खुद एक शानदार ऑलराउंडर हैं। टी 20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले से उन्होंने जो कमाल किया था, उसे कोई नहीं भूल सकता। ऐसे में भारत के लिए कोई दिक्कत नहीं है। भारत अगर चार स्पिनर के साथ उतरता भी है तो इसमें से तीन खिलाड़ी यानी अश्विन, जडेजा और अक्षर तो उसके लिए ऑलराउंडर ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर किया जा सकता है। अगर अक्षर और कुलदीप दोनोें आते हैं तो उस स्थिति में केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऋषभ पंत शतक ठोक कर अपनी स्थितिि मजबूत कर चुके हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें