Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Jammu Kashmir Election Result Live: रुझानों में कांग्रेस और एनसी को बहुमत, महबूबा की बेटी हारीं

जम्मू-कश्मीर में अब कांग्रेस और एनसी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। अभी तक मतगणना के जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने बीजेपी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 29 सीटों पर आगे है। पीडीपी की बात करें तो उसके खाते में 4 सीटें आ रही हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा भी अपना चुनाव हार गई हैं।

- Advertisement -

 

श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा सीट से एनसी के उम्मीदवार बशीर अहमद शाह वीरी चौधरी की जीत हुई है। उन्हें कुल 33299 वोट मिले हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीडीपी की उम्मीदवार इल्जिता मुफ्ती हार गई हैं। उन्हें सिर्फ 23529 वोट मिले हैं।

 

नौशेरा सीट से एनसी के उम्मीदवार सुरिंदर कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 35069 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता रविंदर रैना को हराया है, उन्हें 27250 वोट मिले हैं।

 

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस एनसी गठबंधन की बढ़त बरकरार है। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 51 सीटों पर, बीजेपी 20 पर जबकि पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर कश्मीर की नौशेरा सीट से भाजपा के रविंद्र रैना पीछे चल रहे हैं। नगरोटा सीट से भाजपा के देविंद्र सिंह राणा आगे चल रहे हैं।

 

9.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस और एनसी गठबंधन 21 सीटों पर आगे हैं. वहीं बीजेपी के खाते में अभी 19 सीटें आती दिख रही हैं। ये सिर्फ रुझान है मामला कभी भी पलट सकता है। हरियाणा की ही बात करें तो वहां 9 बजे तक कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही थी लेकिन 9.30 बजते ही मामला पलट गया और अब वहां बीजेपी आगे दिख रही है। कुछ ऐसा जम्मू-कश्मीर में भी हो सकता है।

 

बड़ेे चेहरों की बात करें तो उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पीछे हो गई हैं। जम्मू वेस्ट से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। नौशेरा सीट से रविंद्र रैना आगे चल रहे हैं। जम्मू संभाग के नौशेरा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी रविंद्र रैना अभी आगे हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें