Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में बड़ी लापरवाही आई सामने, वर्षों से एक्सपायर पड़े थे आग बुझाने वाले सिलिंडर

यूपी के झांसी में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में जो हादसा हुआ है, उसमें बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यहां कई वर्षों से आग बुझाने वाले सिलिंडर खाली पड़े थे। सोचिए, एक मेडिकल कॉलेज में इस स्तर की लापरवाही हुई है। इसी लापरवाही के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका और इस वजह से 10 बच्चे जिंदा जल गए जबकि 15 से अधिक बच्चे झुलस गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

 

मेडिकल कॉलेज के नवजात वॉर्ड में जहां यह हादसा हुआ वहां करीब 50 नवजात भर्ती थे। खिड़की तोड़कर कई नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब इस मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कॉलेज में आग बुझाने के लिए रखे गए सिलिंडर बहुत पहले ही एक्सपायर हो चुके थे।

 

 

निरीक्षण में मिलीं कमियां ही कमियां

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हालांकि दावा किया है कि फरवरी 2024 में मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं देखी गई थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यहां पर जून में ट्रायल भी किया गया था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किस तरीके से निरीक्षण किया गया था कि अब फायर सेफ्टी के मानक पूरे ही नहीं दिख रहे हैं। जो भी आग बुझाने वाले सिलिंडर वहां रखे गए थे, उसमें सभी एक्सपायर मिले हैं।

 

 

सेफ्टी अलार्म भी नहीं कर रहे थे काम

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में लगे सेफ्टी अलार्म भी काम नहीं कर रहे थे। कहा जा रहा है कि आग लगने पर सेफ्टी अलॉर्म बचने चाहिए थे लेकिन नहीं बजे। शायद सेफ्टी अलार्म समय पर बज गया होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। फिलहाल प्रशासन हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें