Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मोहम्मद शमी तैयार! पिच पर लौटते ही बरसाया कहर

देश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वापसी के साथ ही गेंद से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद रणजी ट्रॉफी के जरिए वापसी करने वाले शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी 36 रन का अहम योगदान दिया। 7 विकेट लेकर शमी ने ऐलान कर दिया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टेस्ट सीरीज के लिए बिल्कुल फिट हो चुके हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ वे भी ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ेंगे।

- Advertisement -

 

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में हर रात इंजेक्शन लेकर सुबह मैदान पर मोहम्मद शमी उतरते थे। देश की लाज बचाने के लिए शमी ने किसी को भी यह जानकारी नहीं होने दी कि उन्हें टखनों में परेशानी है। भारत वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा तो उसका पूरा श्रेय शमी को ही जाता है। लेकिन उसके बाद उन्हें टखनों  के ऑपरेशन के लिए लंदन जाना पड़ा।

 

 

करियर खत्म बता रहे क्रिकेट एक्सपर्ट

इसके बाद से कई लोग यह मान रहे थे कि अब मोहम्मद शमी का करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन घायल शेर शमी ने शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में उनका फिटनेस टेस्ट होना था। इस ट्रॉफी के जरिए यह भी तय होना था कि शमी फॉर्म में हैं या नहीं। शमी ने पहले ही मैच में अपना फॉर्म दिखा दिया है। शानदार 7 विकेट लिए और बैट से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

 

 

अभी आधिकारिक बयान नहीं

इसके बाद से ही माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी अब ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि बेटे के जन्म के लिए रुके रोहित शर्मा के साथ शमी भी ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें