Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी उपचुनाव: 9 सीटों के लिए कल मतदान, बुर्के को लेकर अखिलेश ने की बड़ी मांग

यूपी उपचुनाव के तहत 9 सीटों पर बुधवार यानी 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। अम्बेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर नगर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी और गाजियाबाद सीट के लिए ये उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बुर्का पहनी महिलाओं के लिए बड़ी मांग कर दी है।

- Advertisement -

 

अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवान हो गई हैं। कटेहरी में 280 मतदान केंद्रों के 425 बूथों पर मतदान होना है। इसमें 185 संवेदनशील बूथ हैं। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी  संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

 

उधर, उपचुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर एक बड़ी मांग कर दी है। अखिलेश यादव ने अपील की है कि बुर्का में वोट डालने आने वाली महिलाओं की चेकिंग बुर्का उठाकर न की जाए। इसके साथ ही सपा ने कई हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। सपा ने अपने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी तरह की दिक्‍कत आने पर इन नंबरों पर फोन करें और पार्टी के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी मदद करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें