Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Recruitment In SBI 2024: इंजीनियरिंग डिग्री वाले युवाओं को 85,000 तक सैलरी का सुनहरा मौका, यहां ले पूरी जानकारी डिटेल में

Recruitment In SBI 2024: अगर आप इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर हैं और सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। एसबीआई ने असिस्टेंट मैनेजर के 169 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in](https://sbi.co.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

पदों का विवरण

– असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल): 42 पद
– असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल): 25 पद
– असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर): 101 पद
– असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) (बैकलॉग): 1 पद

योग्यता और अनुभव

1. इंजीनियर-सिविल और इलेक्ट्रिकल:
– संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री (कम से कम 60% अंक)।
– 2 वर्षों का अनुभव अनिवार्य।

2. इंजीनियर-फायर:
– फायर से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री (जैसे B.E. फायर, सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग)।
– 2 वर्षों का अनुभव अनिवार्य।

आयु सीमा

– सिविल और इलेक्ट्रिकल: 21-30 वर्ष
– फायर: 21-40 वर्ष

आवेदन शुल्क

– सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹750
– एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया

– सिविल और इलेक्ट्रिकल: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू।
– फायर: सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, बैंक द्वारा अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

1. एसबीआई के करियर पेज [sbi.co.in/web/careers/current-openings](https://sbi.co.in/web/careers/current-openings) पर जाएं।
2. “विशेषज्ञ कैडर अधिकारी” विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2024-25/18 पर क्लिक करें।
3. आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
4. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें